ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, शिक्षा विभाग ने जारी की सैलरी

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए एक नहीं बल्कि दो अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों के वेत

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, शिक्षा विभाग ने जारी की सैलरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए एक नहीं बल्कि दो अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन के लिए 38 जिलों को राशि जारी कर दी है। इतना ही नहीं, 43 हजार नवनियुक्‍त शिक्षकों को अब एकमुश्‍त वेतन भी दिया जाएगा। इसकी भी तैयारी शुरू हो चुकी है। 




शिक्षकों के वेतन के लिए जो राशि जारी की गई है वह 11 अरब 90 करोड़ 44 लाख 44 हजार 712 है। सरकारी शिक्षकों को उनके सितंबर की सैलरी मिलने वाली है। शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक असंगबा चुबा आओ ने 37 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से सामंजस्य स्थापित करते हुए राशि प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर सैलरी देने का निर्देश दिया है। हालांकि इसमें पूर्वी चंपारण को शामिल नहीं किया गया है। 




विभाग के तरफ से साफ़ तौर पर ये बात कही गई है कि शिक्षकों की सैलरी जल्द से जल्द मिल जानी चाहिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला कार्यक्रम पदाधिकारी इसमें किसी तरह की अनियमितता करते पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। 


टैग्स