ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर : बिहार में 31 मई तक कॉलेज बंद, सभी वाइस चांसलर को आदेश जारी

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने एक बड़ा निर्णय लिया है. राज्य के सभी यूनिवर्सिटी

बड़ी खबर : बिहार में 31 मई तक कॉलेज बंद, सभी वाइस चांसलर को आदेश जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने एक बड़ा निर्णय लिया है. राज्य के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. 


बिहार में तेजी से बढ़ रहे वैश्विक महामारी के प्रकोप से छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए राज्यपाल फागू चौहान ने यह बड़ा कदम उठाया है. राजभवन ने यह निर्णय लिया है कि 31 मई 2021 तक सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को बंद रखा जायेगा. संयुक्त सचिव आईएएस राजकुमार सिन्हा की ओर से बिहार के सभी वाइस चांसलरों को यह आदेश जारी किया गया है कि जून के बदले मई महीने में ही सूबे के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में गर्मी की छुट्टी रहेगी.


जॉइंट सेक्रेटरी राजकुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. साथ ही इस पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि 1 मई से 31 मई की अवधि में प्रस्तावित परीक्षाएं होने स्थगित कर दी गई हैं. ये परीक्षाएं 1 जून से 15 जून के बीच ली जाएंगी.


बड़ी खबर : बिहार में 31 मई तक कॉलेज बंद, सभी वाइस चांसलर को आदेश जारी

टैग्स