ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार के मुख्य सचिव अरुण सिंह भी कोरोना संक्रमित, पिछले दिनों सीएम नीतीश के साथ कई बैठकों में हुए थे शामिल

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर राज्य के बड़े प्रशासनिक के गलियारे में एंट्री ले चुकी है। राज्य के मुख्य सचिव अरुण सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अपनी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

बिहार के मुख्य सचिव अरुण सिंह भी कोरोना संक्रमित, पिछले दिनों सीएम नीतीश के साथ कई बैठकों में हुए थे शामिल
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर राज्य के बड़े प्रशासनिक के गलियारे में एंट्री ले चुकी है। राज्य के मुख्य सचिव अरुण सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अपनी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होम आइसोलेशन में चले गए हैं और घर पर ही रह कर अपना इलाज करा रहे हैं। खास बात यह है कि मुख्य सचिव पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई समीक्षा बैठकों में शामिल हुए हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की थी। इस बैठक में भी मुख्य सचिव मौजूद थे हालांकि बाद की दो बैठकों में नीतीश कुमार के साथ वह शामिल नहीं हुए थे। लेकिन अब उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सरकार के शीर्ष गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य के दो सीनियर आईएएस अधिकारी बुधवार को भी संक्रमित पाए गए थे। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 


बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी भी कोरोना संक्रमित हैं। वह पटना स्थित आवास पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। आईपीएस अधिकारी बलराम चौधरी की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आईएएस अधिकारी चैतन्य प्रसाद और आईपीएस अधिकारी बलराम चौधरी का इलाज पटना एम्स में चल रहा है जबकि डॉ एस सिद्धार्थ होम आइसोलेशन में हैं। आपको याद दिला दें कि राज्य में एक आईएएस अधिकारी की मौत कोरोना के कारण 2 दिन पहले हो गई थी।

टैग्स