ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

विधान पार्षदों को मिलेगा आज से नया डुप्लेक्स आवास, सीएम नीतीश करने वाले हैं उद्घाटन

PATNA : विधान पार्षदों को आज से नया डुप्लेक्स आवास मिलना शुरू हो जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधान पार्षदों के लिए तैयार किये आवास का उद्घाटन करेंगे

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : विधान पार्षदों को आज से नया डुप्लेक्स आवास मिलना शुरू हो जाएगा।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  आज विधान पार्षदों के लिए तैयार किये आवास का उद्घाटन करेंगे।  इस मौके पर विधान परिषद के सभापति मो हारुन रशीद, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ-साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहेंगे। 


उद्घाटन के साथ बिहार के एमएलसी को अब नए हाइटेक सरकारी डुप्लेक्स में रहने का मौका मिलेगा। 116.42 करोड़ रुपए की लागत से आर ब्लॉक के पास नई आवासीय कॉलोनी में इन डुप्लेक्स सरकारी आवास का निर्माण कराया गया है। विधान पार्षदों के लिए कुल 75 में से 55 डुप्लेक्स बनकर तैयार हैं। 3681 वर्गफीट क्षेत्रफल और 6 बेड रूम वाले इन डुप्लेक्स को विधान पार्षदों को सौंपा जाएगा. भवन निर्माण मंत्री डाॅ. अशोक चौधरी ने जानकारी दी कि राज्य के एमएलसी के लिए सरकारी डुप्लेक्स का निर्माण किया गया है जिसका उद्घाटन सीएम नीतीश करेंगे। 

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 55 फ्लैट का निर्माण पूरा हो चुका है। दिसंबर तक बाकी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी डुप्लेक्स आवास को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता