ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: रात में पति को सुलाने के बाद भाग गई पत्नी, जीजा के भाई के साथ हुई फरार

PATNA : बिहार के वैशाली जिले से काफी हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक महिला अपने पति को धोखा देकर जीजा के भाई के साथ फरार हो गई. ख़ास बात ये है कि महीना ने दो साल

बिहार: रात में पति को सुलाने के बाद भाग गई पत्नी, जीजा के भाई के साथ हुई फरार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के वैशाली जिले से काफी हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक महिला अपने पति को धोखा देकर जीजा के भाई के साथ फरार हो गई. ख़ास बात ये है कि महीना ने दो साल पहले ही अपने प्रेमी के साथ शादी रचाई थी. लेकिन अब वह उसे भी छोड़कर फरार हो गई. पीड़ित पति ने संबंधित थाने में शिकायत की है.


घटना हाजीपुर के लालगंज थाना इलाके की है, जहां जफराबाद गांव के रहने वाले चंदन कुमार पुलिस में पत्नी के गायब होने की शिकायत की है. बताया जा रहा है कि चंदन कुमार वैशाली थाना के नवादा गांव की रहने वाली एक लड़की से बहुत प्यार करता था. लड़की भी उसे बहुत चाहती थी. दो साल पहले 16 जून 2019 को दोनों ने लव मैरिज कर ली. 


शादी के बाद चंदन अपनी पत्नी के साथ खुशहाली से रह रहा था. दोनों का पारिवारिक जीवन ठीक चल रहा था. दोनों के घरवाले भी काफी खुश थे. लड़की के घरवालों का आना-जाना लगा रहता था. बताया जा रहा है कि चंदन की पत्नी की बहन की शादी लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर गांव के रहने वाले मुन्ना महतो से हुई है. बहनोई मुन्ना महतो के छोटे भाई शंभू के साथ चंदन की पत्नी के साथ काफी मधुर संबंध थे. 


बहनोई मुन्ना महतो का छोटा भाई शंभू बार-बार चंदन के घर आया करता था. बीते दी भी वह चंदन के घर आया. रातभर ठहरा लेकिन रात में हुआ हुआ, वह काफी हैरानी भरा था. दरअसल रात में चंदन के सोने के बाद शंभू उसकी पत्नी के साथ गायब हो गया. 


इस घटना को लेकर उसके पति ने लालगंज थाना में शंभू महतो के विरुद्ध अपनी पत्नी का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है.  दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है.