ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार के एक जिले में नए DM, 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है. बिहार के 1 जिले में नए डीएम की तैनाती राज्य सरकार ने की है.2007 बैच के आ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है. बिहार के 1 जिले में नए डीएम की तैनाती राज्य सरकार ने की है.


2007 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को लखीसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. संजय कुमार सिंह पहले प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवा और आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के पद पर तैनात थे. इसके अलावा राज्य सरकार ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी योगेंद्र कुमार चौधरी को लखीसराय डीएम के पद से हटाते हुए विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर तैनात किया है.


2006 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार झा को प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया है. वह निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर तैनात थे.


2007 बैच के आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा को विशेष सचिव लघु जल संसाधन विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए अपर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग के पद पर तैनात किया गया है. जबकि श्रम संसाधन विभाग में श्रम आयुक्त के पद पर तैनात 2013 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री रंजीता को भी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.


बिहार के एक जिले में नए DM, 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर


बिहार के एक जिले में नए DM, 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर