ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार के DGP को कोर्ट ने जारी किया नोटिस, आदेश के बावजूद भी नहीं काटा DM और SSP का वेतन

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के पुलिस महानिदेशक को पटना सिविल कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है. डीजीपी के साथ-साथ बिहार के मुख्य सचिव को

बिहार के DGP को कोर्ट ने जारी किया नोटिस, आदेश के बावजूद भी नहीं काटा DM और SSP का वेतन
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के पुलिस महानिदेशक को पटना सिविल कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है. डीजीपी के साथ-साथ बिहार के मुख्य सचिव को भी नोटिस भेजा गया है. इन्हें कोर्ट को जवाब देना है.


पटना में हुई मॉब लिंचिंग की एक घटना को लेकर इन दोनों बड़े अफसरों को सिविल कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट के मुताबिक मॉब लिंचिंग के एक मामले में गवाह पेश नहीं करने को लेकर पटना के एसएसपी और यहां के जिलाधिकारी का वेतन काटने का आदेश दिया गया था. हालांकि कोर्ट के आर्डर के बावजूद भी राज्य के सीनियर अफसरों ने ऐसा नहीं किया. वरीय पुलिस अधीक्षक और डीएम के वेतन से 2500-2500 रुपये  कटौती करने का आदेश दिया गया था, जो नहीं हुआ. 


इसी मामले में कोर्ट ने पुनः संज्ञान लेते होते बिहार के डीजीपी और यहां के मुख्य सचिव को नोटिस भेजा है. क्योंकि कोर्ट के आदेश के बावजूद भी न तो डीएम के वेतन से 2500 रुपये काटे गए और न ही एसएसपी के वेतन से इतनी ही राशि की कटौती की गई.