ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बिहार के 8 जिलों के डीईओ को शो कॉज, मिड डे मील योजना में कोताही का मामला

PATNA : सरकारी स्कूलों में चलाई जाने वाली मिड डे मील योजना में कोताही के कारण बिहार के 8 जिलों के डीईओ यानी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सरकार ने शो कॉज

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सरकारी स्कूलों में चलाई जाने वाली मिड डे मील योजना में कोताही के कारण बिहार के 8 जिलों के डीईओ यानी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सरकार ने शो कॉज जारी किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने इन अधिकारियों को शो को जारी करते हुए 3 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। 


शिक्षा विभाग की तरफ से जिन 8 जिलों के डीईओ को शो कार्य किया गया है। उनमें भोजपुर, दरभंगा, कटिहार, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सीतामढ़ी और सिवान शामिल हैं। इन जिलों में बच्चों को मिड डे मील का अनाज समय पर नहीं दिया गया। इन जिलों के डीपीओ और डीपीओ पर सरकार में अब सख्त रुख अपनाते हुए जवाब तलब किया है। सरकार ने 3 मई से लेकर 31 जुलाई के बीच मिड डे मील योजना का अनाज सभी स्कूली बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर देने का निर्देश दिया था। 7 जुलाई को ही विभागीय आदेश सभी जिलों को जारी कर दिया गया था लेकिन उसके बावजूद इन 8 जिलों में मिड डे मील योजना का अनाज नहीं बंटा। 


शिक्षा विभाग की तरफ से जारी होगा उस लेटर में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत स्कूलों के बंद रहने के दौरान बच्चों के अभिभावकों को तय मानक के मुताबिक अनाज देने का निर्देश दिया गया था। लेकिन हर दिन एमडीएम निदेशक की तरफ से की जा रही समीक्षा के दौरान कई जिलों में कार्य संतोषप्रद नहीं पाया गया। एमडीएम निदेशक ने कई जिलों के अधिकारियों को लगातार फोन पर संपर्क कर उन्हें इस बाबत से जानकारी भी दी लेकिन बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में संबंधित जिलों के अधिकारियों को यह बताना होगा कि उनके ऊपर क्यों नहीं कार्रवाई की जाए।