ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार के 7 IAS को विधानसभा चुनाव के लिए बनाया गया ऑब्जर्वर, देखें लिस्ट

PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए बिहार के 7 IAS अधिकारियों को चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है. हरियाणा के 90 और महाराष्ट्र के 288 सीटों पर होने वाले विधासभा चुनाव को लेकर अधिक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए बिहार के 7 IAS अधिकारियों को चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है. हरियाणा के 90 और महाराष्ट्र के 288 सीटों पर होने वाले विधासभा चुनाव को लेकर अधिकारियों को बड़ी जिमेदारी सौंपी गई है. हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया. दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. तीन दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को दोनों प्रदेशों के नतीजे आ जाएंगे. 

आईएएस सतीश सिंह, डॉ संजय  सिन्हा, कौशल किशोर, कवंल तनुज, सुनील कुमार यादव और श्रीकांत शास्त्री को ऑब्जर्वर बनाया गया है. दोनों ही राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियों की भी समीक्षा की जा रही है. बता दें कि महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. बीजेपी के सामने इन राज्यों में वापसी की चुनौती है तो महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी, झारखंड में जेएमएम और हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में लौटने के लिए जोरदार कोशिश कर रही है.

महाराष्ट्र और हरियाणा का मतदान 21 अक्टूबर को होगा, जबकि रिजल्ट की तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है. इसे लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का भी ऐलान किया गया है. आयोग ने फिलहाल झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है.