ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

Bihar Ips Officer: बिहार के 5 IPS अफसरों को मिला नया जिम्मा...आने वाले कुछ दिनों तक प्रतिस्थानी के तौर पर करेंगे काम

Bihar IPS Transfer News: बिहार कैडर के छह आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में 1 से 26 दिसंबर तक फेज-3 प्रशिक्षण में शामिल हैं। गृह विभाग ने इन अधिकारियों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए प्रतिस्थानी अधिकारियों की तैनाती की है,

Bihar IPS Transfer, बिहार आईपीएस ट्रेनिंग, NPA Hyderabad Training, Bihar Home Department Notification, IPS Posting Bihar, बिहार पुलिस तबादला, IPS Officers Training Phase-3
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Ips Transfer: बिहार कैडर के 6 आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह सभी 1 से 26 दिसंबर तक फेज- 3 का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. गृह विभाग ने इन सभी अधिकारियों के प्रतिस्थानी की व्यवस्था की है . इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

नागरिक सुरक्षा के पुलिस महानिरीक्षक पंकज कुमार राज की जगह पर आंतरिक व्यवस्था से काम चलाया जाएगा. जबकि डीआईजी तिरहुत क्षेत्र चंदन कुशवाहा की जगह पर जयंत कांत काम करेंगे . गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार की जगह पर अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा जिम्मेदारी संभालेंगे.

पटना के रेल पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेंगनू की जगह पर राजीव-1 पुलिस अधीक्षक एससीआरबी जिम्मा संभालेंगे . बगहा के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज की जगह पर निर्मला कुमारी जो बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र दस्ता की समादेष्टा हैं वह काम करेंगी. सिवान के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी की जगह पर विक्रम सिहाग पुलिस अधीक्षक (पदस्थापन की प्रतीक्षा) काम देखेंगे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता