ब्रेकिंग
IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार के गृह विभाग ने 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रत्न संजय को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Bihar IPS Transfer
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar IPS Transfer: बिहार में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट सीनियर आईपीएस अधिकारी रत्न संजय को बड़ी जिम्मेवारी मिली है।



भारतीय पुलिस सेवा के 1998   बैच के आईपीएस अधिकारी रत्न संजय लंबे समय बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बिहार लौटे हैं और पदस्थापन की प्रतिक्षा में पुलिस मुख्यालय में एक दिन पहले ही ज्वाइन किया था। उन्हें लॉ एंड ऑर्डर का एडीजी बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें अपर पुलिस महानिरीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



बता दें कि सीवान के चर्चित तेजाब कांड के दौरान सीवान में तत्कालीन जिलाधिकारी (डीएम) सीके अनिल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) रत्न संजय तैनात थे। दोनों अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के प्रतापपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी।



बताया जाता है कि डीएम सीके अनिल और एसपी रत्न संजय के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त छापेमारी के दौरान शहाबुद्दीन के घर से पाकिस्तान में निर्मित हथियार बरामद किए गए थे। बरामद हथियारों में एके-47 राइफल भी शामिल थी, जिस पर पाकिस्तानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मुहर होने की बात सामने आई थी।



छापेमारी के दौरान हथियारों के अलावा बड़ी मात्रा में जेवरात और नकदी भी बरामद होने की जानकारी सामने आई थी। इसके साथ ही, आवास से जंगली जानवरों के खाल, जिनमें शेर और हिरण की खाल शामिल बताई गई थीं, भी बरामद हुई थीं।



इस कार्रवाई के बाद तत्कालीन डीएम सीके अनिल और एसपी रत्न संजय की भूमिका काफी चर्चा में रही थी। दोनों अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई को सीवान में अपराध के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के तौर पर याद किया जाता है।





बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता