ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिहार के SH होंगे चौड़े, एक साल में 11,500 करोड़ रुपये की 155 योजनाएं मंजूर, पुलों की नई मेंटेनेंस नीति भी लागू

पथ निर्माण विभाग के सभी सिंगल लेन स्टेट हाइवे (एसएच) को दो लेन में चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में राज्य में एसएच की लंबाई करीब 3637 किमी और वृहत जिला पथ की लंबाई करीब 16296 किमी है।

road
road
© road
User1
3 मिनट

बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अपने एक साल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को पेश किया. उन्होंने बताया कि 2023-24 के दौरान विभाग ने 11,500 करोड़ रुपये की लागत से 155 से अधिक सड़क और पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इनमें से 100 से अधिक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 1,540 किलोमीटर सड़कों को बेहतर बनाया गया है. 


समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 की बरसात में बिहार में कई पुराने और जर्जर पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे. इसका मुख्य कारण पुलों के रखरखाव के लिए उचित नीति का अभाव था. लेकिन अब सरकार ने नई रखरखाव नीति बनाई है, जिसे 2025 की बरसात से पहले लागू किया जाएगा. इस नीति से पुलों की समय पर मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिससे पुलों की लाइफ बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी.


उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में पथ निर्माण विभाग के सभी सिंगल लेन स्टेट हाइवे (एसएच) को जल्द ही दो लेन का किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि बिहार में अभी 3,637 किलोमीटर स्टेट हाइवे और 16,296 किलोमीटर जिला सड़कें हैं। इन सड़कों को मजबूत और चौड़ा बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जाएगा। इसके अलावा बिहार सरकार रेलवे क्रॉसिंग की समस्या के समाधान के लिए रेल मंत्रालय से बातचीत कर रही है। सरकार ने 250 रेलवे क्रॉसिंग को हटाने और वहां रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। इससे राज्य में सड़क यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। 



बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की संख्या और लंबाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार दौरे के दौरान 16,000 करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे बिहार में कई नई सड़कें, एक्सप्रेसवे और राजमार्ग बनेंगे, जिससे राज्य में आर्थिक और औद्योगिक विकास में तेजी आएगी।


उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन सरकार राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) 225 से अधिक सीटें जीतेगी। सिन्हा ने कहा, "हम बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। नई सड़कें, पुल और राजमार्ग राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देंगे।" उन्होंने जनता से विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए सरकार का सहयोग करने की अपील की।