ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

Bihar News: RWD के भ्रष्ट अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की रेड खत्म, 17.60 लाख के अलावे और क्या-क्या मिला, सब कुछ जानें....

RWD के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी छापेमारी की है। अभियंता के पास से 17 लाख 60 हजार रुपए नकद, 19 लाख रुपए के सोने के आभूषण और अन्य संपत्ति बरामद की गई। उन पर आय से 125 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

बिहार, भ्रष्ट अभियंता, निगरानी छापेमारी, ग्रामीण कार्य विभाग, नागेंद्र कुमार, संपत्ति अधिग्रहण, पटना, गया, आय से अधिक संपत्ति, निगरानी ब्यूरो
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट अभियंता नागेंद्र कुमार के खिलाफ निगरानी की छापेमारी खत्म हो गई है. रेड में नागेंद्र कुमार के आवास से 17 लाख 60 हजार रू बरामद किए गए हैं. निगरानी ब्यूरो ने जानकारी दी है कि भ्रष्ट अभियंता के खिलाफ आय से 125 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्जकर कोर्ट के आदेश पर तलाशी ली जा रही थी. 

ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के पटना स्थित बोरिंग रोड स्थित फ्लैट से लेकर गया के पैतृक आवास की तलाशी ली गई। रेड में  सोने का आभूषण 19 लाख रुपए का बरामद किया गया है. वहीं 47000 का चांदी का आभूषण मिला है. विभिन्न बैंकों के सात पासबुक, जमीन के चार डिड, एक भवन निर्माण से संबंधित इकरारनामा, भारतीय जीवन बीमा में निवेश संबंधी पांच रसीद, एक हुंडई व एक मारुति कार व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है .

निगरानी ब्यूरो ने ग्रामीण कार्य अवर प्रमंडल मोकामा में पदस्थापित सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के खिलाफ आय से 73 लाख 32785 रुपए यानि आमदनी का 125.69 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है. यह केस 28 अगस्त 2025 को निगरानी थाने में दर्ज किया गया था . इसके बाद 29 तारीख की शाम से ही सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के पटना, गया स्थित फ्लैट आवास की तलाशी ली जा रही थी.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता