ब्रेकिंग
अचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदान

बिहार की सम्राट सरकार ने जारी किया नया ऑफिस शेड्यूल, बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य; लेट पहुंचे तो खैर नहीं

Bihar News: बिहार सरकार ने नया ऑफिस शेड्यूल लागू किया है. सरकार ने कर्मियों की बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए समय और नियमों में सख्ती बढ़ाई गई है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने सरकारी दफ्तरों में कामकाज के लिए नया ऑफिस शेड्यूल जारी किया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से सभी सरकारी कर्मियों के लिए कार्यालय आने-जाने के समय को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 


अब कर्मचारी अपनी मर्जी से दफ्तर नहीं आ सकेंगे और हर गतिविधि की निगरानी डिजिटल हाजिरी (बायोमेट्रिक) के जरिए की जाएगी। नए आदेश के अनुसार, सभी कर्मचारियों के लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालय समय निर्धारित किया गया है। 


दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। वहीं, महिला कर्मचारियों के लिए कार्यालय समय शाम 5 बजे तक तय किया गया है। कुछ क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्य अवधि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके अलावा नवंबर से फरवरी तक सर्दियों के दौरान समय में आंशिक बदलाव का भी प्रावधान किया गया है।


सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया है। अनुपस्थिति या लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह आदेश सभी विभागों, जिला अधिकारियों (DM) और पुलिस मुख्यालय को जारी किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता