ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

जहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

जहानाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM छिरिङ वाई भूटिया ने ग्राउंड विजिट किया। किसानों से समस्याएं सुनीं और फसल क्षति, बिजली, पेयजल की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बिहार न्यूज
खेतों में पहुंचकर फसलों का भी लिया जायजा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबा जिले में दरधा और मोरहर नदियों के बढ़े जलस्तर के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने रतनी फरीदपुर प्रखंड के जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों का ग्राउंड विजिट कर स्थिति का जायजा लिया।


जहानाबाद की डीएम ने नेहालपुर, नोआवां और रघुनिचक समेत प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर वहां की स्थिति और फसलों को हुए संभावित नुकसान की जानकारी ली। डीएम ने किसानों और ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।


किसानों से सीधे सुनी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान किसानों ने खेतों में जमा पानी और फसल को होने वाले नुकसान की जानकारी डीएम को दी। इस पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि यदि 5-6 दिनों के बाद भी खेतों में पानी जमा रहता है, तो कृषि विभाग की टीम दोबारा मौके पर पहुंचकर फसल की वास्तविक स्थिति का आकलन करे और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।


बिजली आपूर्ति की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई

ग्रामीणों ने डीएम से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत भी की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद दूसरे फीडर से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।


पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या भी सामने आई। डीएम ने पीएचईडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


लगातार क्षेत्र भ्रमण के निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर जलजमाव की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहे।


प्रशासन की ओर से जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

जहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

टैग्स