ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

अचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देश

मोकामा रेफरल अस्पताल का विधायक अनंत सिंह ने निरीक्षण किया। जर्जर भवन की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जल्द मरम्मत के निर्देश दिए और ब्लड बैंक व स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का आश्वासन दिया।

बिहार न्यूज
ब्लड बैंक, MRI और सिटी स्कैन की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शनिवार को मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह अचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के जर्जर भवन की स्थिति देखी। भवन की दीवारों में आई दरारें, टपकती छत और अन्य अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जर्जर भवन की जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया।


इस दौरान मोकामा के मोलदियार निवासी मदन सिंह और राहुल आनंद ने भी विधायक से मुलाकात की। दोनों ने अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा, MRI और सिटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने की मांग की। स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी विधायक के सामने रखा।


विधायक अनंत सिंह ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और अस्पताल की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया। 


विधायक के निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि रेफरल अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।