ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंताबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंता

दो बाइक की जोरदार टक्कर में राशन डीलर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: मोतिहारी के पकड़ीदयाल में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राशन डीलर रामविनय गिरी की दर्दनाक मौत हो गई। सरकारी काम से अनुमंडल कार्यालय जाते समय हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के पकड़ीदयाल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भारतमाला मुख्य मार्ग के मोड़ के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित रेसिंग बाइक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जनवितरण प्रणाली के संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। 



मृतक की पहचान पताही थाना क्षेत्र के रामपुर मनोरथ निवासी 48 वर्षीय रामविनय गिरी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रामविनय गिरी सरकारी कार्य से अपनी बाइक से पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। 



हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मोतिहारी भेजा, लेकिन अधिक खून बहने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रामविनय परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और राशन की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 



मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता