ब्रेकिंग
Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

बिहार में बाढ़ से 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा का जलस्तर HFL पार, 80 सामुदायिक रसोई और 34 NDRF-SDRF टीमें राहत-बचाव में तैनात हैं।

बिहार न्यूज
गंगा का जलस्तर पुराने HFL से ऊपर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

PATNA: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 5 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार, राज्य के 11 जिलों के 61 प्रखंडों की 300 ग्राम पंचायतों में करीब 16.85 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।


गंगा का जलस्तर पुराने HFL से ऊपर

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 5 सितंबर की सुबह 10 बजे पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.53 मीटर दर्ज किया गया। यह पिछले उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) 50.52 मीटर से 0.01 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति बनी हुई है। वहीं, पटना के पंडारक में गंगा का जलस्तर 43.78 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले HFL 43.73 मीटर से 0.05 मीटर ऊपर है। यहां भी जलस्तर बढ़ रहा है। इसके अलावा गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, गंगा, पुनपुन, बागमती और घाघरा समेत कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ खैरियत प्रतिवेदन किया जारी 

1. वर्षापात : बिहार मौसम सेवा केन्द्र के अनुसार राज्य में इस वर्ष :

i. जून माह में 103.8 मि०मी० वर्षापात दर्ज किया गया है जो जून माह के लिए निर्धारित सामान्य वर्षापात से 36% कम है।

ii. जुलाई माह में 227.2 मि०मी० वर्षापात दर्ज किया गया है जो सामान्य से 33% कम है।

iii. अगस्त माह में अबतक 190.4 मि०मी० वर्षापात दर्ज किया गया है जो सामान्य से 29% कम है।

iv. सितम्बर माह में अबतक 60.8 मि०मी० वर्षापात दर्ज किया गया है जो सामान्य से 69% अधिक है।

V. 01 जून से 05 सितम्बर की अवधि में 582.3 मि०मी० वर्षापात दर्ज किया गया है जो सामान्य से 27% कम है।


2. नदियों का जलस्तर (केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार) :-

i. आज दिनांक-05.09.2026, सुबह 10:00 बजे पूर्वाह्न गंगा नदी का जलस्तर पटना के गाँधीघाट पर 50.53 मीटर दर्ज किया गया जो कि इसके पिछले HFL (50.52 मीटर, दिनांक-21.08.2016) से 0.01 मीटर ऊपर बह रही है। इसकी प्रवृति बढ़ने की है।

ii. आज दिनांक-05.09.2026, सुबह 10:00 बजे पूर्वाह्न गंगा नदी का जलस्तर पटना के पंडारक में 43.78 मीटर दर्ज किया गया जो कि इसके पिछले HFL (43.73 मीटर, दिनांक-16.08.2021) से 0.05 मीटर ऊपर बह रही है। इसकी प्रवृति बढ़ने की है।

iii. गंडक नदी डुमरिया घाट एवं हाजीपुर में, कोसी नदी बलतारा एवं कुर्सेला में, बूढ़ी गंडक नदी खगड़िया में, गंगा नदी दीघा, हाथीदह, भागलपुर, कहलगांव, बक्सर एवं मुंगेर में, पुनपुन नदी श्रीपालपुर में, बागमती नदी बेनीबाद एवं घाघरा नदी दरौली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

3. बाढ़ की स्थिति : विभिन्न नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण राज्य के 11 जिलों, (यथा पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार एवं अरवल) के 61 प्रखण्डों में 300 ग्राम पंचायतों के अन्तर्गत लगभग 16.85 लाख जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई है।

4. बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के लिए विभिन्न जिलों में कुल 80 सामुदायिक रसोई केन्द्र का संचालन किया जा रहा है एवं अबतक लगभग 1.21 लाख लोगों (थाली की संख्या) को भोजन कराया गया है। इसके अतिरिक्त 01 राहत शिविर का भी संचालन किया जा रहा हैं जहाँ 326 बाढ़ शारणार्थियों के लिए आवासन, भोजन, चिकित्सा इत्यादि की व्यवस्था की गई है।

5. बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अबतक लगभग 45900 पॉलीथीन शीट एवं लगभग 11700 ड्राई राशन पैकेट का वितरण किया गया है। आबादी निष्क्रमण एवं आवागमन को सुगम बनाने हेतु कुल 1158 नावों का परिचालन कराया जा रहा है।


6. नदी का जलस्राव :-

(क) गंडक नदी (बाल्मीकिनगर बराज): दिनांक 05.09.2026 को अपराह्न 07:00

बजे गंडक बराज पर नदी का जलस्राव 1,26,500 क्यूसेक दर्ज किया गया एवं इसकी प्रवृति घटने की है। दिनांक 14.07.2026 को इस वर्ष अबतक का अधिकतम जलस्राव 2,24,000 क्यूसेक दर्ज किया गया है।

( ख) कोसी नदी (वीरपुर बराज): दिनांक 05.09.2026 को अपराह्न 07:00 बजे

कोसी बराज पर नदी का जलस्राव 1,91,585 क्यूसेक दर्ज किया गया एवं इसकी प्रवृति स्थिर है। दिनांक 20.07.2026 को इस वर्ष अबतक का अधिकतम जलस्राव 2,55,425 क्यूसेक दर्ज किया गया है।

(ग ) सोन नदी (इन्द्रपुरी बराज): दिनांक 05.09.2026 को अपराह्न 07:00 बजे

इन्द्रपुरी बराज पर नदी का जलस्राव 2,54,015 क्यूसेक दर्ज किया गया एवं इसकी प्रवृति बढ़ने की है। दिनांक 02.09.2026 को इस वर्ष अबतक का अधिकतम जलस्राव 5,63,654 क्यूसेक दर्ज किया गया है।


7. एन०डी०आर०एफ० एवं एस०डी०आर०एफ०:- संभावित बाढ़ के दृष्टिगत त्वरित राहत एवं बचाव कार्य हेतु एस०डी०आर०एफ० की 27 एवं एन०डी०आर०एफ० की 07 टीमों को विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

8. वर्षापात का पूर्वानुमान :- बिहार मौसम सेवा केन्द्र के द्वारा अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा एवं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है।

9. दिनांक 04.09.2026 को सामुदायिक रसोई केन्द्र की संख्या लगभग 30 थी जो दिनांक 05.09.2026 को 80 हो गई है।

दिनांक 04.09.2026 को परिचालित नावों की संख्या लगभग 560 थी जो दिनांक 05.09.2026 को 1160 हो गई है।

दिनांक 04.09.2026 को वितरित ड्राई राशन पैकेट की संख्या लगभग 1500 थी जो दिनांक 05.09.2026 को 11700 हो गई है।

दिनांक 04.09.2026 को वितरित पॉलीथीन शीट की संख्या लगभग 5100 थी जो दिनांक 05.09.2026 को 46000 हो गई है।

दिनांक 04.09.2026 को चिकित्सा शिविर की संख्या 55 थी जो दिनांक 05.09.2026 को 118 हो गई है।

स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।


टैग्स