ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार: राजगीर घूमने जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने तीनों को रौंदा

PATNA: राजधानी पटना के फतुहा में भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच दोस्त दो बाइक पर सवार होकर राजगीर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। जिससे

बिहार: राजगीर घूमने जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने तीनों को रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के फतुहा में भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच दोस्त दो बाइक पर सवार होकर राजगीर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। जिससे एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के मछरियावां के पास देर रात की है।


मृतकों की पहचान पटना के नेहरू नगर निवासी बबलू महतो के 19 वर्षीय बेटे रौशन कुमार, मैनपुरा निवासी मो. निसार कुरैशी के 18 वर्षीय बेटे मो. अली और दीघा निवासी देवेंद्र शर्मा के 20 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पांच दोस्तों ने बाइक से राजगीर घूमने जाने का फ्लाट बनाया था। रविवार की देर रात पांचों लड़के दो बाइक पर सवार घर से राजगीर के लिए निकले थे।


इसी दौरान मछरियावां के पास किसी वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन लड़कों को रौंद डाला, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फतुहा थाने की पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद तीनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।