ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

बिहार में गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने का एलान, अब इतने रूपये के हिसाब से किया जाएगा भुगतान

पटना में कुल 16 गेहूं खरीद केंद्र खोले जाने और बिहार में गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा FCI ने की है। किसानों के साथ पटना में हुई बैठक में सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार ने इस बात की जानकारी दी।

BIHAR
FCI ने की घोषणा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: केंद्र सरकार ने विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी की है। किसानों को अब प्रति क्विंटल 2425 रुपये का भुगतान किया जाएगा। भारतीय खाद्य निगम (FCI) के सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार ने किसानों के साथ हुई बैठक में इस बात की जानकारी दी।


पहले किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं 2,275 रुपये सरकार देती थी अब 2,425 रुपये भुगतान करेगी। भारतीय खाद्य निगम रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये में अब सीधे किसानों से गेहूं खरीदेगी और 48 घंटे के भीतर खाते में राशि का भुगतान करेगी।


इसके लिए किसानों को पोर्टल https://dbtagriculture.bihar.gov.in में पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण में किसी प्रकार की सहायता के लिए सहकारिता विभाग की हेल्पलाइन 18001800110 अथवा बिहार राज्य खाद्य आपूर्ति निगम की हेल्पलाइन 18003456194 से भी किसान संपर्क कर सकते हैं।


गेहूं की अधिप्राप्ति के लिए FCI पटना ने कुल 16 गेहूं खरीद केंद्र खोलने का विचार किया है। 15 मार्च से मंडल कार्यालय पटना के अंदर सकरैचा, बिहटा, मसौढ़ी, फतुहा, नौबतपुर, आरा, पिरो, जगदीशपुर, बिहिया, बिहारशरीफ, हिलसा, आगिआओ, ग्रहनी में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएंगे। अब किसान बढ़ी दर पर अपनी फसल का उचित मूल्य हासिल कर पाएंगे। 


टैग्स