ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Survey : बिहार में किसकी बनेगी सरकार, इस सर्वें में हुआ बड़ा खुलासा; बढ़ जाएगी सबकी टेंशन

Bihar Survey : राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य में वोटर अधिकार यात्रा हो रही है तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

Bihar Survey
Bihar Survey
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Survey: बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) करवा रहा है, जिसको लेकर खूब राजनीति भी हो रही।इसके अलावा राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य में वोटर अधिकार यात्रा हो रही है तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस बीच, एक चुनावी सर्वे सामने आया है। यह रिपोर्ट तेजस्वी की टेंशन बढ़ा दी है। 


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर बिहार में अभी चुनाव होते हैं तो राज्य में एनडीए को 136 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन 75 सीटों पर सिमट सकता है। अन्य के खाते में छह सीटें आने का अनुमान है। वहीं, 26 सीटें ऐसी हैं, जहां पर करीबी का मुकाबला रहने की संभावना है। पार्टी के हिसाब से बात करें तो बीजेपी को सबसे ज्यादा 64 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य 17 सीटों पर वह लीड करती दिख रही है। जेडीयू 29 सीटों पर जीत रही है दो ऐसी सीटें हैं, जहां पर वह लीड कर रहा है। एनडीए के दूसरे दलों की बात करें तो छह सीटों पर जीत रहा है, जबकि 18 सीटों पर उसे बढ़त है।


वहीं महागठबंधन के दलों की बात करें तो आरजेडी 37 सीटों पर सीधे जीतती नजर आ रही, जबकि 15 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। कांग्रेस आठ सीटों पर जीत रही और दो सीटों पर लीड में है। सीपीआईएमएल सात सीटों पर जीतती दिख रही, जबकि दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन के दूसरे साथी एक सीट जीतते दिख रहे, जबकि तीन सीटों पर आगे हैं।


इधर , सर्वे में सवाल पूछा गया है कि बिहार में जाति जनगणना से किसको फायदा होगा तो एनडीए को 47.1 और महागठबंधन को 37.2 फीसदी लोगों ने जवाब दिया। वहीं, 15.7 फीसदी ऐसे लोग थे, जिन्होंने कहा कि स्थिति वही रहने वाली है।