ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Amit Shah : बिहार चुनाव 2025 : अमित शाह की बड़ी बैठक, भाजपा नेताओं को देंगे जीत का मंत्र

Amit Shah : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक बुलाई है।

amit saah
amit saah
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Amit Shah : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की रणनीतियां तेज हो गई हैं। भाजपा भी अपने समीकरण मजबूत करने में जुट गई है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के सबसे बड़े रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह बुधवार को बिहार के नेताओं के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होगी। साथ ही अमित शाह नेताओं को यह दिशा-निर्देश देंगे कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्राओं के बाद भाजपा को जनता के बीच किन मुद्दों के साथ उतरना है।


इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने पटना में मंगलवार को बताया कि एक महीने में राज्य में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, ऐसे में पार्टी निरंतर बैठकों और चर्चाओं के जरिए चुनावी तैयारियों को गति दे रही है।