ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : ड्राइवर को अचानक से आई नींद 40 यात्रियों से भरी बस पलटी; एक की मौत; 30 से अधिक घायल

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से किसी की मौत की खबरें निकल कर

बिहार : ड्राइवर को अचानक से आई नींद 40 यात्रियों से भरी बस पलटी; एक की मौत; 30 से अधिक घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से किसी की मौत की खबरें निकल कर सामने न आती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रहा है। यहां आज अहले सुबह 40 यात्रियों से भरी बस पलट गई , जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत जबकि 30 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। किसनीपट्टी नहर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर रविवार अहले सुबह एक बस पलट गई। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, करीब 30 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।


बताया जा रहा है कि, इस बस ड्राइवर को नींद आने लगी जिससे उसकी आंखें बंद होने लगी। जिसके बाद बस अनकंट्रोल होकर पलट गई। जिससे बस में  सवार 40 लोग की जान हल्क में अटक गई। यह बस सिलीगुड़ी से गया जा रही थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ है।  मृतक की पहचान गुजरात के बड़ोदरा निवासी तनुभाई पटेल की 65 वर्षीय पत्नी हंसा देवी के रूप में हुई है।


वहीं, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के घर में हादसे की सूचना दी गई है, जिसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से निकाला और आननफानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।