ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: लगातार दूसरे दिन राजस्व कार्यों की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Bihar News: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लगातार दूसरे दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की गहन समीक्षा की। उन्होंने अतिक्रमण रोकने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने, सभी जिलों में लैंड बैंक बनाने के निर्देश दिए।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन विभागीय कार्यों की विस्तृत और गहन समीक्षा की। कार्यालय कक्ष में हुई इस बैठक में उन्होंने विभागीय कानूनों, विशेषकर बिहार पब्लिक लैंड इंक्रोचमेंट एक्ट 1956 पर विस्तृत चर्चा की।


उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण के मामलों में केवल अतिक्रमणकर्ता ही नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों की लापरवाही से अतिक्रमण होता है और बाद में न्यायालय के आदेश पर उसे हटाया जाता है, जिससे गरीब जनता परेशान होती है।


उन्होंने निर्देश दिया कि अतिक्रमण रोकने और मुक्त कराने की संयुक्त जिम्मेवारी तय हो। जांच कर गैर जिम्मेवार अधिकारियों की जवाबदेही स्थापित की जाए और जरूरत पड़ने पर उनसे वसूली की कार्रवाई हो। स्थानीय थाना और अंचल प्रशासन ईमानदारी से कार्य करें ताकि अतिक्रमण की स्थिति ही न बने।


सभी जिलों में बनेगा लैंड बैंक

सरकारी जमीन पर बढ़ते अतिक्रमण का संज्ञान लेते हुए श्री सिन्हा ने सभी जिलों में लैंड बैंक बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कई जिलों में सरकारी जमीन पर कब्जे की व्यापक शिकायतें मिल रही हैं। इसके समाधान हेतु विशेष टीम गठित कर सत्यापन और निगरानी की जाएगी।


राजस्व न्यायालयों में पेंडिंग केस घटाने का निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने अंचलाधिकारी से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त स्तर तक के राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नियम अनुसार केस निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। अत्यधिक पेंडिंग वाले न्यायालयों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त अधिकारी की तैनाती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पीड़ित जनता को बार-बार कार्यालयों का चक्कर लगाने की मजबूरी अस्वीकार्य है।


जिलेवार गजेटियर निर्माण पर तेजी

बैठक में जिलों के गजेटियर निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि सारण जिले का गजेटियर तैयार है, पटना और दरभंगा का गजेटियर अंतिम चरण में है, सहरसा और पूर्णिया प्रमंडल के सात जिलों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि गजेटियर किसी भी जिले की संपूर्ण जानकारी का प्रामाणिक दस्तावेज होता है, इसलिए सभी जिलों में इसका प्रकाशन विभाग की प्राथमिकता है।


तीनों निदेशालयों के कार्यों की समीक्षा

बैठक की शुरुआत में उपमुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तीनों निदेशालयों चकबंदी, भू-अभिलेख एवं परिमाप और भू-अर्जन के कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की तथा सभी अधिकारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन का निर्देश दिया।


बैठक में विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, सचिव जय सिंह, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, चकबंदी निदेशालय के निदेशक राकेश कुमार, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक जे प्रियदर्शिनी, भू-अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता