ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Politics : प्रधानमंत्री की मां पर अपमान मामले पर सम्राट चौधरी ने दी तेजस्वी को चेतावनी, कहा – माफी मांगे राजद-कांग्रेस

बिहार की राजनीति इन दिनों फिर से गर्म होती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच बिहार के उपमुख्यम

  सम्राट चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस
सम्राट चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में इस समय माहौल बेहद गरम है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज बिहार अपने आप में शर्मशार हो रहा है। जिस बिहार को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, वही बिहार बदनाम हो रहा है और इसके पीछे सीधे-सीधे राजद और कांग्रेस जिम्मेदार हैं।


सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद के लोग लगातार मर्यादा तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "राजद और कांग्रेस आज सत्ता में नहीं हैं, मगर इनके गुंडे और समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दे रहे हैं। सोचिए, जब ये सत्ता में नहीं हैं तो प्रधानमंत्री का यह हाल कर रहे हैं, तो सत्ता में आने के बाद यह किस हद तक जाएंगे।" उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री की मां को अपमानित किया गया और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस वीडियो को वायरल किया। यह कृत्य न केवल एक व्यक्ति का अपमान है, बल्कि पूरे लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है।



बीजेपी नेता ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि राजद और कांग्रेस सत्ता में आ गए तो बिहार में फिर से जंगलराज लौट आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग सत्ता में आते ही महिलाओं का अपमान करेंगे, मां-बहन की गालियां देंगे और पूरे बिहार को अराजकता की ओर धकेल देंगे। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है। गुंडों और अपराधियों को जोड़कर सरकार बनाने की कोशिश हो रही है। मगर बिहार की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।"


उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर लालू परिवार और कांग्रेस पार्टी को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के अपमान के लिए इन्हें माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि यह हरकत बिहार को कलंकित करने वाली है और यदि समय रहते माफी नहीं मांगी गई तो यह साफ हो जाएगा कि राजद और कांग्रेस प्रधानमंत्री की मां को गाली दिलवाने की सोच रखते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर और भी बड़ा आरोप लगाया कि उनकी आईटी सेल ने प्रधानमंत्री की मां का अपमान करने वाला वीडियो वायरल करने का काम किया।



सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता इन हरकतों को चुपचाप देख रही है। उन्होंने कहा कि दो महीने बाद जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो इसका करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर भी मजबूत है और जनता के आशीर्वाद से महागठबंधन को पटखनी देगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने जिला अध्यक्षों के माध्यम से इस घटना पर कार्रवाई करेगी और जनता तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि किस तरह से महागठबंधन लोकतंत्र और बिहार की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रहा है।



सम्राट चौधरी का यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनावी माहौल में बीजेपी की रणनीति को भी दिखाता है। बीजेपी महागठबंधन को "जंगलराज" और "गुंडाराज" से जोड़कर जनता के बीच ले जाना चाहती है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का मुद्दा उठाकर भावनात्मक अपील करने की भी कोशिश की जा रही है। चौधरी ने अंत में कहा, "यह बिहार है, लोकतंत्र की जननी। मगर कांग्रेस और राजद ने इसे शर्मशार करने का काम किया है। अब जनता इन्हें सबक सिखाएगी।"