ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बर्खास्त संविदा कर्मियों की वापसी प्रक्रिया तेज, 1575 ने की अपील, 235 को मिली स्वीकृति

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल पर अब तक 1575 बर्खास्त संविदा कर्मियों ने वापसी के लिए अपील की है। इनमें से 235 को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि प्रक्रिया जारी है।

बिहार
बर्खास्त संविदा कर्मियों की वापसी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय) द्वारा हड़ताली विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को अपील अभ्यावेदन का अवसर देने की पहल का असर दिखने लगा है। 


विभाग की ओर से अपील दाखिल करने के लिए जारी की गई ईमेल आईडी appealdlrs@gmail.com पर अबतक 1575 कर्मियों ने अपनी सेवा में पुनर्बहाली हेतु अभ्यावेदन प्रस्तुत किया है और यह सिलसिला जारी है। 


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 235 अपीलों को स्वीकृति भी दी जा चुकी है। साथ ही 3321 संविदा कर्मी पहले ही हड़ताल छोड़कर कार्य पर वापस लौट चुके हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक संविदा कर्मी कार्यालय अवधि में विभाग के पटना स्थित कार्यालय में सीधे आकर या निर्धारित ई-मेल पते पर ऑनलाइन माध्यम से भी अपील दाखिल कर सकते हैं।


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से बर्खास्त संविदा कर्मियों को पुनः कार्य पर वापस लौटने का अवसर दिया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी दिख रहे हैं। दिन प्रति दिन काम पर लौटने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ रही है। पहले दिन विभाग ने 54 कर्मियों की वापसी कर इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद वापस लौटने वाले कर्मियों की संख्या उत्तरोत्तर बढ़ रही है।

टैग्स