ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी से चार कदम आगे कांग्रेस: सीट शेयरिंग हुई नहीं लेकिन उम्मीदवार चुनने का काम शुरू, आज CEC की बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी है, लेकिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पटना में PEC की पहली बैठक हुई जिसमें 39 सदस्य शामिल हुए।

तेजस्वी से चार कदम आगे कांग्रेस: सीट शेयरिंग हुई नहीं लेकिन उम्मीदवार चुनने का काम शुरू, आज CEC की बैठक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच अब तक सीट शेयरिंग का फार्मूला तय नहीं हो पाया है। लेकिन इस अनिश्चितता के बीच कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज पटना स्थित सदाकत आश्रम में दोपहर 1 बजे से कांग्रेस की प्रदेश इलेक्शन कमेटी (PEC) की पहली अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा होगी।


39 सदस्य होंगे शामिल

PEC की बैठक में कुल 39 सदस्य शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि पूर्णिया से कांग्रेस सांसद पप्पू यादव को भी इस बैठक में बुलाया गया है। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 16 सितंबर को बिहार इलेक्शन कमेटी की घोषणा की थी।


प्रमुख नेता होंगे मौजूद

PEC में कई बड़े नेताओं को जगह मिली है, जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता मदन मोहन झा के अलावा बिहार के सभी कांग्रेसी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, CWC मेंबर, AICC सेक्रेटरी, NSUI और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।


उम्मीदवारों की तलाश शुरू 

आज की बैठक के बाद कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में अपने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। सीट शेयरिंग भले ही अभी तय न हुई हो, लेकिन कांग्रेस ने संकेत दे दिए हैं कि वह किसी भी स्थिति में चुनाव की तैयारियों में पीछे नहीं रहने वाली।


गठबंधन पर नजर

कांग्रेस का यह कदम महागठबंधन के भीतर राजनीतिक संदेश भी देता है। जहां तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली आरजेडी अभी सीट बंटवारे को लेकर उलझी हुई है, वहीं कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की शुरुआत कर यह जताने की कोशिश की है कि पार्टी अपनी जमीन मजबूत करने के मूड में है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की यह आक्रामक तैयारी महागठबंधन की राजनीति को किस दिशा में मोड़ती है और सीट शेयरिंग का फार्मूला कब तक फाइनल हो पाता है।