ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Congress Bihar comment : बीड़ी और बिहार दोनों B से शुरू होते हैं: कांग्रेस ने बिहार का उड़ाया मजाक, BJP-JDU भड़की

Congress Bihar comment : कांग्रेस ने बीड़ी का संबंध बिहार से जोड़ दिया है. कांग्रेस की इस हरकत पर बीजेपी-जेडीयू भड़कीं, सम्राट चौधरी और संजय झा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

Congress Bihar comment
Congress Bihar comment
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA: कांग्रेस पार्टी को बिहार का संबंध बीड़ी से नजर आया है. कांग्रेस ने कहा है कि बीड़ी और बिहार दोनों B से शुरू होते हैं. पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कुछ ऐसा ही पोस्ट किया गया है. इसके बाद बीजेपी और जेडीयू ने तीखा विरोध किया है. 


क्या कहा कांग्रेस ने

मामला केरल कांग्रेस का है. केरल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बिहार और बीडी को लेकर पोस्ट किया गया है. ये पोस्ट दो दिन पहले हुए GST के रेट में बदलाव को लेकर किया गया है. केंद्र सरकार ने दो दिन पहले कई समानों पर लगने वाले GST के रेट में बदलाव किया है. 


केरल कांग्रेस ने तंबाकू से जुड़े सामनों पर लगने वाले GST की लिस्ट शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि सिगार और सिगरेट के साथ साथ तम्बाकू पर 40 परसेंट GST लगेगा, वहीं बीड़ी पर सिर्फ 18 परसेंट GST लगेगा.


B से बिहार और बीड़ी 

तम्बाकू से जुड़े सामनों पर लगने वाले GST की सूची जारी कर केरल कांग्रेस ने पोस्ट किया है "बीड़ी और बिहार दोनों B से शुरू होते हैं. इसलिए अब इसे पाप नहीं माना जा सकता." 


सम्राट चौधरी भड़के

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है  "पहले हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीय माता जी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान — यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है।" 


जेडीयू ने कड़ा विरोध जताया

वहीं जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी इस पर कड़ा विरोध जताया है. संजय झा ने कहा है कि ये कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने कांग्रेस को कहा है "आपको बता दें कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है! B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है." संजय झा ने कहा है कि बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है.

उन्होंने कहा है कि इसी बिहार की पावन भूमि पर आदिशक्ति माँ जानकी प्रकट हुई थीं. यहीं आकर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था. स्वतंत्रता संग्राम के अनेक महान सेनानियों की भूमि बिहार ने ही देश को संविधान का पहला मसौदा और पहला राष्ट्रपति दिया है. इसी बिहार ने गांधी जी को राष्ट्रपिता बनाया. और हां, इसी बिहार की भूमि से संपूर्ण क्रांति का बिगुल भी फूंका गया था, जिसने कांग्रेस की तानाशाह सत्ता को उखाड़ फेंका था.

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा है कि यकीन मानिए, बिहार की महान जनता कांग्रेस द्वारा बार-बार किये जा रहे अपमान का करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी—बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से.