ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरती

Bihar News: महिला CO ने किया खेल...DM ने पकड़ लिया, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दे दिया यह दंड...

बिहार सरकार ने अंचल अधिकारी रजनी कुमारी को विभागीय लापरवाही के मामले में सजा दी है। दाखिल खारिज प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तीन वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। रजनी कुमारी फिलहाल बांका के अमरपुर अंचल में पदस्थापित हैं।

महिला अंचल अधिकारी रजनी कुमारी  बिहार राजस्व विभाग कार्रवाई  नवादा नरहट सीओ  दाखिल खारिज गड़बड़ी  अमरपुर अंचल अधिकारी  बिहार भूमि सुधार विभाग  अंचल अधिकारी पर अनुशासनिक कार्रवाई
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Co: बिहार के एक महिला अंचल अधिकारी को सरकार ने दंड दिया है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से संकपल्प जारी किया गया है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है. 

नवादा के जिलाधिकारी ने 21 नवंबर 2024 को नरहट अंचल के सीओ रजनी कुमारी के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर विभाग को उपलब्ध कराया था. आरोप पत्र में महिला अंचल अधिकारी रजनी कुमारी के खिलाफ दाखिल खारिज वाद को एक बार अस्वीकृत कर फिर से इसी खाता-खेसरा की भूमि का दाखिल खारिज करने संबंधी आरोप थे. इन आरोपों को लेकर महिला अंचल अधिकारी से 17 जनवरी 2025 के माध्यम से स्पष्टीकरण की मांग की थी .

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने माना है कि अंचल अधिकारी का यह कृत्य कहीं से उचित नहीं है. ऐसा करना आरोपी अंचल अधिकारी की लापरवाही, उदासीनता साथ ही अपने निजी स्वार्थवश या किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है. ऐसे में तत्कालीन अंचल अधिकारी नरहट रजनी कुमारी का स्पष्टीकरण स्वीकार योग्य नहीं है. अनुशासनिक प्राधिकार ने महिला अंचल अधिकारी के खिलाफ संचई प्रभाव के बिना तीन वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया है.  बता दें रजनी कुमारी वर्तमान में बांका के अमरपुर अंचल की अंचल अधिकारी हैं. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता