ब्रेकिंग
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर के रास्ते सीतामढ़ी-सियालदह के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Bihar Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीतामढ़ी-सियालदह के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन अक्टूबर और नवंबर में सात ट्रिप लगाएगी।

Bihar Special Train
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने सीतामढ़ी और सियालदह के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03133/03134 सीतामढ़ी-सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल का परिचालन समस्तीपुर के रास्ते किया जाएगा। इससे उत्तर बिहार से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा का लाभ मिलेगा।



रेलवे के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन अक्टूबर और नवंबर में कुल सात ट्रिप लगाएगी। ट्रेन संख्या 03133 सीतामढ़ी से सियालदह के लिए प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी। अक्टूबर में यह ट्रेन 16, 23 और 30 अक्टूबर को तथा नवंबर में 6, 13, 20 और 27 नवंबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03134 सियालदह से सीतामढ़ी के लिए प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी। यह ट्रेन 17, 24 और 31 अक्टूबर तथा 7, 14, 21 और 28 नवंबर को चलेगी।



सीतामढ़ी से यह स्पेशल ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होगी और रात 9:05 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन रात 9:10 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन दोपहर 12:25 बजे सियालदह पहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन संख्या 03134 सियालदह से रात 11:40 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 11:25 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 11:30 बजे सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी। ट्रेन के सीतामढ़ी पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 3:30 बजे है।



रेलवे के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें चार एसी चेयर कार, 10 सामान्य चेयर कार, छह जनरल सेकेंड क्लास और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। ट्रेन का परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा। यात्रियों से किराया रेलवे के प्रचलित नियमों और रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार लिया जाएगा।



त्योहारी मौसम में बिहार से कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर सीतामढ़ी, दरभंगा और समस्तीपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता