ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज

अगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहीं

बेलागंज की JDU विधायक मनोरमा देवी के ठेकेदारी को लेकर दिए बयान पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहीं, बल्कि ईमानदारी और कर्म जनप्रतिनिधि की पहचान हैं। बाद में मनोरमा देवी ने सफाई दी

बिहार न्यूज
ईमानदारी से बदलती है व्यवस्था- विजय सिन्हा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: गयाजी में आयोजित Infra Built Expo कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान को लेकर मंच पर ही सियासी तकरार की स्थिति बन गई। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मनोरमा देवी ने कहा कि, “अगर वे ठेकेदार नहीं होतीं तो मनोरमा देवी यहां नहीं होतीं।” 


मनोरमा देवी ने कहा कि आप निश्चित रहिए सरकार आपकी है, अच्छा काम होगा। फिर मनोरमा देवी यह कहने लगी कि हमारा ठेकेदारी का ही देन है कि मनोरमा देवी आज यहां पर खड़ी है। यदि ठेकेदारी नहीं रहता तो मनोरमा देवी आज यहां नहीं खड़ी नहीं होती। उनके इस बयान पर मौके पर मौजूद बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गयाजी के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक या विधायिका बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहीं होती।


विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि ईमानदारी और कर्म ही किसी जनप्रतिनिधि की पहचान होती है। कभी कभी अहंकार आता है, हमारी विधायिका जी बोल रही थी कि हम बिजनेस और व्यापार से ठिकेदारी और इमानदारी से व्यवस्था नहीं बदल सकते हैं। जबकि हम अपने जिन्दगी में व्यवस्था लोगों के साथ सरोकार व्यवहार और इमानदारी से बदल सकते हैं। यह मानसिकता हमलोगों को बदलनी होगी। 


मंत्री की टिप्पणी के बाद मनोरमा देवी ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कहने का आशय यह नहीं था। मेरा वो मतलब नहीं था आप दूसरा बात समझ गये। इस पर मंत्री ने कहा कि चलिए ठीक है कोई बात नहीं हम समझ रहे हैं। 

गयाजी से नितम राज की रिपोर्ट

टैग्स