ब्रेकिंग
पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में पकड़े गए म्यांमार के चार नागरिक, तीन नाबालिग लड़कियां भी शामिल

Bihar News: कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने म्यांमार मूल के चार विदेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें एक वयस्क पुरुष और तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर जीआरपी ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने म्यांमार मूल के चार विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें एक वयस्क पुरुष और तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। आरपीएफ के अनुसार, चारों के पास वैध पासपोर्ट, नागरिकता प्रमाण या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले।



मामले में जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी मोहम्मद नूर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीनों नाबालिग लड़कियों को बाल कल्याण समिति (CWC) और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



आरपीएफ इंस्पेक्टर विक्रम कुमार ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट ईस्ट की टीम प्रशिक्षु दारोगा सारिका कुमारी के नेतृत्व में कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर तैनात थी। टीम में एएसआई वीके राय, कांस्टेबल प्रवीण और महिला कांस्टेबल एसके मीणा भी शामिल थीं।



इसी दौरान सेमापुर की ओर से आने वाली ट्रेन संख्या 12505 कामाख्या-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचने पर टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चार लोगों को रोका। जांच के दौरान उनके पास वैध पासपोर्ट, नागरिकता प्रमाण पत्र या अन्य कानूनी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले।



पूछताछ में चारों के म्यांमार मूल के होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद आरपीएफ ने चारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया। आरपीएफ की ओर से जीआरपी को लिखित शिकायत भी दी गई।



आरपीएफ की शिकायत के आधार पर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धारा 21 और पासपोर्ट एक्ट, 1920 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई है।



मामले में मोहम्मद नूर को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तीनों नाबालिग लड़कियों के मामले में बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत उन्हें CWC और JJB के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।



आरपीएफ और जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि चारों विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के कटिहार रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचे। पुलिस यह भी पता कर रही है कि उनका वास्तविक गंतव्य कहां था और उन्हें भारत लाने या यहां से कहीं ले जाने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। जांच के दौरान पुलिस उनके यात्रा मार्ग, संपर्कों और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता