ब्रेकिंग
Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग

तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के भरसो गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय गोविंद कुमार को डूबता देखकर उसका छोटा भाई जय जय राम कुमार उसे बचाने पानी में उतरा, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के खगड़िया में आज एक परिवार के लिए गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मच गई है।



यह दुखद हादसा जिले के परबत्ता थाना इलाके के भरसो गांव में घटी है। बताया जाता है कि पिता के मना करने बावजूद 15 साल का गोविंद कुमार बाढ़ के पानी में नहाने चला गया। गोविंद के डूबने की सूचना पर छोटा भाई जय जय राम कुमार भी चला गया। लेकिन बड़ा भाई को बचाने में छोटा भाई भी डूब गया।



बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाई को गंभीर हालत में पानी से निकाला गया। हालांकि परबत्ता CHC पहुंचते ही डॉक्टर ने दोनों भाई को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।



घटना की सूचना पर गोगरी SDO संजय कुमार, SDPO चंदन कुमार ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। SDO ने आमजनों से अपने बच्चों को नदी के किनारे या बाढ़ प्रभावित इलाके में अकेले जाने नहीं देने की अपील की हैं।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता