ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: बिना छुट्टी के ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, सरकार करने जा रही ये कार्रवाई

PATNA: बिना छुट्टी लिए गायब रहने वाले बिहार के शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर कराए गए जांच में विश्वविद्यालयों स

बिहार: बिना छुट्टी के ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, सरकार करने जा रही ये कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिना छुट्टी लिए गायब रहने वाले बिहार के शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर कराए गए जांच में विश्वविद्यालयों से 1096 शिक्षक और कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए हैं। अब इन शिक्षकों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऐसे शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया गया है और उनके सैलरी से एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा। 


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद केके पाठक ने विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर रोजाना रिपोर्ट देने को कहा था। केके पाठक के इस आदेश के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की रिपोर्ट हर दिन विभाग को भेजी जा रही थी। जिसमें 1096 शिक्षक और कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए हैं।


रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मियों में बीआरए बिहार विवि में 630, बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के 190, वीर VKSU के 93, पाटलिपुत्रा विश्वविदयालय के 77, एलएनएम यूनिवर्सिटी के 68, मगध विश्वविदयालय के 12, मुंगेर विश्वविदयालय के 12, पूर्णिया विश्वविदयालय के 9 और PU के शिक्षक ड्यूटी से गायब पाए गए हैं।