ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

PATNA : पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. राज्य के कई जिलों में सर्दी के मौसम के दौरान बीते दिनों बारिश देखने को मिली. वहीं अब मौसम का

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. राज्य के कई जिलों में सर्दी के मौसम के दौरान बीते दिनों बारिश देखने को मिली. वहीं अब मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में पछुआ चलने लगी है. इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञानी की मानें तो चार फरवरी के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा. जो सतह से 1.5 किमी उपर बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा. न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला. प्रदेश के एक या दो जगहों पर घने स्तर का कोहरा देखने को मिला.


पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू शहर से बेगूसराय का न्यूनतम पारा कम रहा. 7.8 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जबकि जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहने के साथ 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आने के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आने के कारण 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 


वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री पारे की वृद्धि दर्ज की गई. गया के अधिकतम तापमान में 24 घंटों के दौरान 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया.  

टैग्स