ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, दो वेटिंग फॉर पोस्टिंग; सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और नई तैनाती की अधिसूचना जारी कर दी गई है. वहीं दो अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग ने वापस बुला लिया है, दोनों वेटिंग फॉर पोस्टिंग रहेंगे।

Bihar Transfer Posting
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Transfer Posting: नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने अपने आदेश में उक्त अधिकारियों को तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया है।


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एश्वर्य कश्यप जो जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर मुंगेर में तैनात थे, उन्हें विशेष कार्य पदाधिकारी, खान एवं भू-तत्व विभाग पटना के पद पर तैनात किया गया है।


वहीं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर गयाजी में तैनात विश्वजीत कुमार को खान एवं भू तत्व विभाग, पटना का उप सचिव नियुक्त किया गया है। 


वहीं खान एवं भू तत्व विभाग पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी सुरेश प्रसाद और उप सचिव अर्चना कुमारी यादव ने सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है। ये दोनों अधिकारी पदस्थापना की प्रतिक्षा में रहेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता