ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

फ्लाइट से बिहार आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, जानिए यात्रा की नई गाइडलाइन

PATNA : बिहार आने वाले सभी हवाई यात्रियों का अब थर्मल स्क्रीनिंग के जरूरी कर दिया गया है साथ ही साथ फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए पटना से लेकर दरभंगा एयरपोर्ट तक के

फ्लाइट से बिहार आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, जानिए यात्रा की नई गाइडलाइन
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार आने वाले सभी हवाई यात्रियों का अब थर्मल स्क्रीनिंग के जरूरी कर दिया गया है साथ ही साथ फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए पटना से लेकर दरभंगा एयरपोर्ट तक के पर नए नियम के साथ जांच की जाएगी। कोरोना को लेकर अलर्ट मोड में आए पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने अब सतर्कता बढ़ा दी है। अब पटना एयरपोर्ट पर आने जाने वाले हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, साथ ही साथ यात्रियों का एंटीजन टेस्ट भी कराया जाएगा। वैसे यात्री जिनके पास 72 घंटे का आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होगा उन्हें एंटीजन टेस्ट से छूट दी गई है।


पटना के अलावे गया और दरभंगा एयरपोर्ट पर भी इस तरह के नियम लागू किए गए हैं, साथ ही साथ यात्रियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना जरूरी होगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर मुंबई और चेन्नई से आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा विदेश से दिल्ली और मुंबई आने के बाद पटना या दरभंगा पहुंचने वाले यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। विदेश यात्रा से लौटे यात्री अगर घरेलू उड़ान का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उनके लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी कर दिया गया है।


ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई गाइडलाइन जारी की है। यात्रियों को सहयोग करने के लिए भी कहा गया है। एयरपोर्ट पर मास्क का इस्तेमाल जरूरी कर दिया गया है, साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर के प्रयोग को भी आवश्यक बना दिया गया है। शनिवार को बिहार में कोरोना का एक नया मरीज मिला है। यह मरीज पटना में पाया गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को बिहार में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया था हालांकि स्वास्थ्य विभाग में मौत के आंकड़े दुरुस्त किए जिसकी वजह से 24 घंटे में मरने वालों की तादाद में 2424 का इजाफा हुआ था।