ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामा

BPSC : BPSC 71वीं PT परीक्षा कल, भूल कर भी न करें यह काम; जान लीजिए आयोग का नया रूल

BPSC : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा शनिवार, 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल एक पाली में होगी

BPSC PT MAINS
BPSC PT MAINS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BPSC : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा शनिवार, 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल एक पाली में होगी, जिसका समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित है।


पटना जिले में कुल 50,244 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिलेभर में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र ही मान्य होगा।परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा की अवधि 12 से 2 बजे तक होगी। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी या वीक्षक कक्ष से बाहर नहीं जा सकेगा।


वहीं, परीक्षा केंद्र में मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, कलाई घड़ी (स्मार्ट/सामान्य), व्हाइटनर, ब्लेड और इरेज़र ले जाना पूरी तरह वर्जित है। उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी और भविष्य की परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर केवल परीक्षा कार्य से जुड़े कर्मियों को ही प्रवेश मिलेगा। वीक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि परीक्षा कक्ष में पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हो। परीक्षा केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी कर्मचारी या वीक्षक के पास मोबाइल फोन नहीं रहेगा। केंद्राधीक्षक केवल कीपैड वाला (नॉन-स्मार्ट) मोबाइल रख सकेंगे।


इधर, परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष की सुविधा दी गई है। इसके लिए परीक्षार्थी या अभिभावक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 0612-2219810 / 2219234