ब्रेकिंग
Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...✦बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब घर बैठे मिलेगा लोन, 60 दिन में लौटाएं तो नहीं लगेगा ब्याज✦पटना के चितकोहरा न्यू पंजाबी कॉलोनी में लगी भीषण आग, संकरी गलियों ने बढ़ाई दमकल कर्मियों की मुश्किलें✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...✦बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब घर बैठे मिलेगा लोन, 60 दिन में लौटाएं तो नहीं लगेगा ब्याज✦पटना के चितकोहरा न्यू पंजाबी कॉलोनी में लगी भीषण आग, संकरी गलियों ने बढ़ाई दमकल कर्मियों की मुश्किलें✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज

बिहार के इन 6 जिलों में बनेंगे ई-बस चार्जिंग स्टेशन, सड़कों पर दौड़ेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Bihar Electric Bus: बिहार में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार देने की तैयारी है। राज्य के छह जिलों में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही करीब 400 ई-बसें सड़कों पर उतरेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

बिहार के इन 6 जिलों में बनेंगे ई-बस चार्जिंग स्टेशन, सड़कों पर दौड़ेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Electric Bus: बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी तेज हो गई है. राज्य के छह जिलों में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही बिहार में करीब 400 पीएम ई-बसें चलाई जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे के दौरान इन चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.


बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की ओर से इस योजना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. जिन छह जिलों में चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं, उनमें पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा शामिल हैं. इन जिलों में बस डिपो को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बसों को वहीं चार्ज किया जा सके और चार्ज होने के बाद उन्हें सीधे निर्धारित रूट पर रवाना किया जा सके.


हर डिपो में बनेंगे 8 चार्जिंग स्टेशन

परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बताया कि हर बस डिपो में करीब आठ चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं. इससे एक साथ आठ इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा. डिपो में लगभग 50 ई-बसों को खड़ा करने और उनकी चार्जिंग की व्यवस्था होगी.


एक इलेक्ट्रिक बस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगेगा. इसी व्यवस्था के तहत बसों को डिपो में चार्ज कर अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा. इससे बसों के संचालन और चार्जिंग की व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.


फिलहाल पटना में चल रही हैं 52 ई-बसें

बिहार को इस योजना के तहत कुल 400 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी. फिलहाल इनमें से 52 बसें पटना के अलग-अलग रूटों पर संचालित हो रही हैं. आने वाले चरणों में राज्य को और इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी.


चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भी अलग-अलग जिलों में चल रहा है. कुछ जगहों पर काम पूरा हो चुका है, जबकि अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है. निगम की कोशिश है कि बसों की उपलब्धता के साथ चार्जिंग की व्यवस्था भी तैयार रहे.


21 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरान वैशाली जिले में आयोजित कार्यक्रम में वह छह जिलों में तैयार किए जा रहे ई-बस चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे.


इस दौरे के दौरान बिहार को कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की भी उम्मीद है.