ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

भीषण आगलगी में दो बच्ची समेत 3 की मौत, फसल और दर्जनों घर जलकर राख

PATNA : कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के पटना, मुंगेर और मोतिहारी में भीषण आगलगी के कारण काफी खास्ती हुई है. पटना में गेहूं की खड़ी फसल में आग

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के पटना, मुंगेर और मोतिहारी में भीषण आगलगी के कारण काफी खास्ती हुई है. पटना में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने के कारण किसानों का काफी नुकसान हुआ है. इसके साथ ही मुंगेर में एक घर में आग लगने के कारण वृद्ध महिला और दो बच्ची की झुलसकर मौत हो गई. इसके अलावा  मोतिहारी में तकरीबन आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए.


दादी और 2 पोती की मौत
पहली घटना मुंगेर जिले के जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कहुआ मुशहरी गांव में एक घर में आग लगने से हुई. जहां एक वृद्ध महिला और उसकी दो पोती की मौत आग की चपेट में आने से हो गई. तारापुर के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने आज यहां बताया कि दीदारगंज पंचायत के कहुआ मुशहरी गांव स्थित एक घर में कल देर रात शार्ट सर्किट होने से आग लग गई थी. जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ. इस दुर्घटना में डुलिया देवी (70) और उसकी दो पोती सती कुमारी (10) और झकरी कुमारी (12) की मौत हुई.


3 लाख का फसल बर्बाद
दूसरी घटना पटना जिले के बिहटा इलाके की है. जहां बिहटा के कटेसर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने दो और किसानों की फसल को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने उसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका. आगजनी की घटना से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.


7 घर जलकर राख
अगली घटना पूर्वी चंपारण जिले के पचपकड़ी पुलिस आउट पोस्ट के सपही गांव की है. जहां सात घरों में आग लगने से पांच लाख रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सपही गांव के वार्ड नम्बर 09 निवासी बुधू साह के घर में कल रात अचानक आग लग गई. देखते हीं देखते आग ने आसपास के 06 अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में करीब पांच लाख रूपये मूल्य की संपत्ति के जलकर नष्ट होने का अनुमान है.


बेगूसराय में जले कई घर, मवेशियों की मौत
अगली घटना बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना इलाके की है. जहां सिहमा पंचायत के गोसाई टोला वार्ड नंबर 4 में भीषण आगलगी में दर्जनों गांव जल कर राख हो गए. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक खाना बनाने के क्रम में एक घर से निकली चिंगारी से आग लग गई. हवा के कारण काफी तेजी से आग बढ़ा और देखते ही देखते कई घरों में भीषण आग लग गई. आग लगते ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका. सूचना के आधे घंटे के बाद अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.


बेगूसराय जिले में ही बताते चलें कि बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र के सहूरी पंचायत मैं भी आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घर में सभी रखे सामान जलकर राख हो गए. वहीं नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में चार झोपड़ी जलकर राख हो गए. इस अगलगी में दो लाख से अधिक रकम के सामान जलकर राख हो गए. इस अगलगी में चार मवेशियों की भी मौत हो गई.