ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

भारी बारिश में कई नदियों का टूटा तटबंध, पटना में बाढ़, दर्जनों गांवों में घुसा पानी

PATNA : बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां अपने उफान पर हैं. मूसलाधार बारिश से राजधानी डूब गई है. कई इलकों में पानी भर गया है. लोग अपने घर से बाहर तक नहीं निकल पा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां अपने उफान पर हैं. मूसलाधार बारिश से राजधानी डूब गई है. कई इलकों में पानी भर गया है. लोग अपने घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं. भारी बारिश ने पटना के ग्रामीण इलाकों में भी भीषण तबाही मचाई है. बारिश के कारण जलस्तर में हुई बढ़ोतरी से कई नदियों के तटबंध टूट गए हैं. जिसके कारन पटना के ग्रामीण इलाकों में दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं. लोगों के लिए भोजन, पानी और रहने की असुविधा है. 

उफान पर पुनपुन नदी, कई एकड़ फसल बर्बाद
लगातार बारिश के कारण  पुनपुन नदी भी उफान पर है. नदी के बढ़ रहे जलस्तर के कारण प्रखंड के निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. पुनपुन घाट पर नदी घाट किनारे स्थित सड़क को छूने लगी है. पटना-गया रेलखंड के रेलवे ब्रिज के पिलर तक नदी का पानी पहुंच चुका है. हरेचक, लखनपार, फहीमचक, अकौना, मदारपुर, सिसवाचक, सबलपुर, जोगापुर, मोहनपुर और घुड़दौड़ समेत कई इलाकों के खेतों में नदी का पानी बढ़ा रहा है. जिसके कारण फसल बर्बाद हो गए. 

दरधा और कररूआ नदी का टूटा तटबंध, कई गांवों में बाढ़
दरधा और कररूआ नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से कई जगहों पर बांध टूट गया है. तीन चार दिनों से हो रही बारिश के कारण नदी उफान पर पहुंची और तटबंधों को तोड़ते हुए आसपास के इलाकों में पसर गई. धनरुआ प्रखंड की दर्जन भर से अधिक गांवों में नदी का पानी घुस गया है. इस प्रखंड में बारीबीगहा पंचायत के बारीबीगहा, टेहरीबीगहा व बढनपुरा, डेवां पंचायत के दौलतपुर,सांडा पंचायत के गुलरियाबिगहा गांव व ईंट भट्ठा, मठियापर, सतपरसा पंचायत के तेल्हाडी व धनरूआ पंचायत के फतेहपुर के पास का दरधा नदी का तटबंध टूट गया है.इधर, कररूआ नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होने से रेडबिगहा मंदिर के पास व छोटकी धमौल के पास तटबंध टूटने से लछूबिगहा, रेडबिगहा, डुमरा, रसलपुर, चौधरी खंधा और उदरैनपुर गांव में पानी घुस आया. भुतही और धोवा नदियों में उफान के कारण फतुहा प्रखंड के सुडीहा इंद्रटोला, सतौली, मसाढ़ी और दौलतपुर सहित कई गांवों में तबाही मची हुई है.