ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेउर जेल में कोरोना विस्फोट के बाद अनंत सिंह की बढ़ी चिंता, कहा- मेरी भी जांच कराई जाए

PATNA: बिहार में बढ़ते कोरोना के बीच राजधानी पटना के बेउर जेल में 37 कैदी पॉजिटिव पाए गये हैं, जिसके बाद आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा है कि

बेउर जेल में कोरोना विस्फोट के बाद अनंत सिंह की बढ़ी चिंता, कहा- मेरी भी जांच कराई जाए
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते कोरोना के बीच राजधानी पटना के बेउर जेल में 37 कैदी पॉजिटिव पाए गये हैं, जिसके बाद आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा है कि मेरी भी कोरोना जांच कराई जाए। दरअसल, बेउर जेल में 37 कैदी में संक्रमण फैलने के बाद विधायक अनंत सिंह भी दहशत में हैं और  उन्हें शक है कि वह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 


आपको बता दें कि बेउर जेल में कोरोना विस्फोट होने के बाद पूर्व विधायक रणवीर यादव की मंगलवार को तबियत खराब हो गई थी। अब आरजेडी विधायक को भी अपने स्वास्थ की चिंता बढ़ने लगी है। उन्होंने जेल प्रशासन से कोरोना टेस्ट कराने को कहा है। 


दरअसल, कोरोना के इस ब्लास्ट के बाद वार्ड को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। जेल सुप्रीटेंडेंट ने ये जानकारी दी है। बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ी है। रविवार के बाद सोमवार को भी पटना में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़  बेउर जेल के 40 कैदी पॉजिटिव हो गये हैं। वहीं, आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जेल प्रशासन से कोरोना टेस्ट कराने की मांग की है। 

टैग्स