ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी : शिक्षा विभाग 28 हजार नए नाइट गार्डों की करेगा बहाली ; इतनी मिलेगी सैलरी

PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग लगातार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए -नए अवसर प्रदान कर रहा है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग के तरफ से यह निर्णय लिया गया हा कि सरकारी स्कूलों के संसाधन

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी : शिक्षा विभाग 28 हजार नए नाइट गार्डों की करेगा बहाली ; इतनी मिलेगी सैलरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग लगातार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए -नए अवसर प्रदान कर रहा है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग के तरफ से यह निर्णय लिया गया हा कि सरकारी स्कूलों के संसाधनों की सुरक्षा के लिए 28 हजार से अधिक नाइट गार्ड की बहाली करवाई जाएगी। जिसको लेकर संकल्प जारी किया गया है। इसके बाद बेरोजगार युवाओं के चेहरे पर थोड़ी रौनक आई है। 


दरअसल, अभी बिहार के 5921 स्कूलों में रात्रि प्रहरी की व्यवस्था है। लेकिन 28201 विद्यालयों में रात्रि प्रहरी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग की ओर से जो 28000 से अधिक रात्रि प्रहरी बहाल किए जाएंगे, उन्हें मानदेय के रूप में ₹5000 दिया जाएगा। विभाग के इस फैसले से स्कूलों में न सिर्फ चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी, बल्कि गांव के आसपास के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। फिलहाल आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से स्कूलों में रात्रि प्रहरी तैनात किए जाएंगे। 


वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से जारी संकल्प में कहा गया है कि 'स्कूलों में पर्याप्त बैंच, डेस्क, बल्ब, पंखे और मध्यान भोजन के लिए थाली की व्यवस्था की गई है।  इसके अलावा लैब और स्मार्ट टीवी बोर्ड के साथ-साथ कंप्यूटर की भी व्यवस्था की गई है।  लेकिन इन विद्यालयों में संपत्तियों की सुरक्षा का कारगर व्यवस्था नहीं  है, इसलिए नाइट गार्ड की तैनाती की जाएगी।'


उधर, शिक्षा विभाग ने कहा है कि अभी जिन विद्यालयों में पहले से रात्रि प्रहरी की व्यवस्था चली आ रही है, उन्हें अंशकालिक तौर पर स्थानीय प्राध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से शामिल किया गया है. उन्हें ₹5000 की दर से मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा एजेंसी के तहत जहां तैनाती है वहां मानदेय ₹10000 दिया जाता है और यदि कोई कंप्यूटर अथवा कोई सामान चोरी होता है तो एजेंसी अपने खर्चे पर स्थापित करेगी। शिक्षा विभाग की यह पहल बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर है।