ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेहद ख़ास होगा इस साल का रामनवमी, अयोध्या जी में उत्सव सा माहौल; पढ़िए क्या है तैयारी

PATNA : देशभर में 17 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या में भव्य तैयारियां की गई है। रामनवमी की सुबह ही मंदिर के द्वार खोल दिए जाएँगे। हालाँकि इस ब

बेहद ख़ास होगा इस साल का रामनवमी, अयोध्या जी में उत्सव सा माहौल; पढ़िए क्या है तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देशभर में 17 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या में भव्य तैयारियां की गई है। रामनवमी की सुबह ही मंदिर के द्वार खोल दिए जाएँगे। हालाँकि इस बीच 5-5 मिनट के लिए पट बंद भी होंगे। उसके बाद फिर प्रभु श्री राम भक्तों को दर्शन देंगे। यह जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट ने दी है। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि मंगला आरती के पश्चात ब्रहम मुहूर्त में अति-प्रातः 3:30 बजे से अभिषेक, श्रंगार एवं दर्शन साथ- साथ चलते रहेंगे। श्रंगार आरती प्रातः 5.00 बजे होगी। 


रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि अब तक की योजना के अनुसार सुबह पांच बजे मंगला आरती के बाद से मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद रात में 12 बजे शयन आरती के साथ ही राममंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। यह व्यवस्था 18 अप्रैल तक लागू रहेगी।


वहीं,  राम नवमी के दिन वीआईपी दर्शन नहीं होंगे। सोमवार से गुरुवार तक के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। रामनवमी पर श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ आने की संभावना के चलते यह निर्णय श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने लिया है। इसके साथ ही पूर्व में 15 से 18 अप्रैल तक के लिए ऑनलाइन बनवाए गए पास को भी रद्द कर दिया गया है। 


अब तक सुगम दर्शन, विशिष्ट दर्शन व दिन भर में होने वाली रामलला की तीन आरती के पास पर श्रद्धालु दर्शन करते थे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब इन चार दिनों के लिए आफलाइन कोई पास नहीं बनाए जा रहे हैं। पहले से बने पास रद्द कर दिए गए हैं।