ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, बाउंड्री करने के दौरान हादसा

कहते हैं सावधानी हटी और दुर्घटना घटी..बेगूसराय में एक राजमिस्त्री की छत से गिरने के कारण मौत हो गयी। वो छत की बाउंड्री कर रहे थे तभी अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ACCIDENT
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

begusarai: बेगूसराय में एक मकान के छत का बाउंड्री करने के दौरान एक राज मिस्त्री छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर वार्ड- 40 की है। मृतक राजमिस्त्री की पहचान सिंघौल थाना अंतर्गत राजापुर डुमरी वार्ड - 7 के रहने वाले स्वर्गीय कल्लर यादव का 40 वर्षीय पुत्र रामसेवक यादव के रूप में हुई है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सर्वोदय नगर स्थित वार्ड 40 में जनार्दन मिश्र के यहां करीब 20 दिनों से रामसेवक यादव राजमिस्त्री के तौर पर काम कर रहा था। आज छत के बाउंड्री करने के लिए ईट जोड़ रहा था। तभी अचानक छत पर से बाउंड्री करने के वक्त नीचे गिर गया। आनन फानन  में मकान मालिक ने ई रिक्शा से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही  परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया । 


मृतक के पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि घर का इकलौता कमाने वाले थे। चार पुत्री और दो पुत्र है।  जिसमें तीन पुत्री की शादी हो चुकी है । वही दो पुत्र और एक पुत्री है का अब देखरेख कौन करेगा यह कहकर पत्नी फूंट-फूट कर रोने लगी। मरने से पहले मृतक ने पत्नी ने कहा था कि सभी बच्चों का शादी करके ही मरेंगे। चिंता करने की कोई बात नहीं है। पति द्वारा कहे गये बातों को याद कर पत्नी बच्चों के सामने खूब रोने लगी। परिवार वाले और बच्चे उन्हें चुप कराने में लगे हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता