ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बेउर जेल में जिला प्रशासन की छापेमारी, 3 मोबाइल समेत आपत्तिजनक चीजें बरामद

PATNA : बिहार की सबसे महत्‍वपूर्ण जेल बेउर स्थित आदर्श केंद्रीय कारा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. अब सरकार ने भी इसे मान लिया है और इस दिशा में सुधार की कवायद भी शुरू कर दी है.

बेउर जेल में जिला प्रशासन की छापेमारी, 3 मोबाइल समेत आपत्तिजनक चीजें बरामद
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार की सबसे महत्‍वपूर्ण जेल बेउर स्थित आदर्श केंद्रीय कारा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. अब सरकार ने भी इसे मान लिया है और इस दिशा में सुधार की कवायद भी शुरू कर दी है. बेउर जेल में लगातार जिला प्रशासन की टीम छापेमारी कर रही है. 33 दिनों के अंदर बेउर जेल में दूसरी बार छापेमारी की गई है और इस दौरान तीन मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किया गया है. 

इसके साथ ही साथ कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं.  8 अप्रैल को सुबह-सवेरे पटना जिला प्रशासन की टीम ने बेउर जेल में छापेमारी की, दो घंटे से ज्यादा तक चले इस सर्च ऑपरेशन में जेल से तीन मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किए गए हैं.

गौरतलब है कि 3 मार्च की सुबह-सवेरे राज्य के जेलों में छापेमारी की गई थी. इस दौरान पटना के बेउर जेल में भी जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की थी . बेउर जेल में छापेमारी के दौरान एक लाल डायरी, एक सिम, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे, वहीं इस दौरान बेउर जेल के उपाधीक्षक संजय कुमार  ने गेट खोलने में 30 देर की थी और इसके बाद इनपर भी गाज गिरी थी.