ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की करीब 20 हजार वोटों से जीत के बाद बीजेपी नेताओं ने जनादेश स्वीकार करने की बात कही। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी हार की समीक्षा करेगी, जबकि प्रमोद चंद्रवंशी ने चुनाव परिणाम पर कई राजनीतिक आरोप लगाए।

बिहार न्यूज
बांकीपुर उपचुनाव में पीके की जीत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:बांकीपुर उपचुनाव से जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर करीब 20 हजार वोट से जीत गये हैं। प्रशांत किशोर की करारी जीत पर बीजेपी के वरीय नेता और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है।  बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता मालिक है जनता के जनादेश को भारतीय जनता पार्टी सम्मान करती है।


वही विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते हैं। लोकतंत्र में हम विश्वास करते हैं, संवैधानिक संस्था का हम सम्मान करते हैं। विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि जनता के जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। पार्टी गहन समीक्षा करेगी। बिहार वही धरती है जहां छह महीना भी नहीं बीता है जहां 202 सीट भी हम जीते हैं। 



वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि"बांकीपुर में हमने लगातार विकास किया है और आगे भी यह हमारी प्राथमिकता रहेगा। हमें कम वोट क्यों मिले, इसकी समीक्षा करेंगे। विजयी प्रत्याशी को अग्रिम शुभकामनाएं।"


जबकि बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि राजद और प्रशांत किशोर अंदर ही अंदर गठबंधन कर ली थी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाए कि उन्होंने अपने प्रत्याशी रेखा गुप्ता को धोखा दिया है, उनसे पैसा खर्च करवाया है। 


बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने आगे कहा कि हम सब लोग जनता के जनमत का आदर और सम्मान करते हैं। हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं है। जो जनता ने जनमत दिया है, उस जनमत का हम आदर करते हैं, हार जीत तो लगी रहती है। हम लोग अब हार की समीक्षा करेंगे। इंसान से चुक तो होती ही है। 


उन्होंने कहा कि ये उम्मीद नहीं थी लेकिन वोट का जब प्रतिशत कम हुआ था तब हम चिंतित हो गये थे। बीजेपी का अभी भी बांकीपुर गढ़ है। हमारे वोटर घर से नहीं निकले इस पर हमलोगों को विचार करना है। 34 प्रतिशत वोट हुआ है। राजद के कार्यकर्ता को सोचना चाहिए, उनके प्रत्याशी को उनके नेता ही ने ठग लिया। उन्होंने जन सुराज के नेता से तालमेल बिठा लिया और अपने प्रत्याशी को हरा दिया। कोई यादव या मुस्लिम कैंडिडेट रहता तो तेजस्वी जी इतना लापरवाह नहीं रहते। अतिपिछड़ा महिला चुनाव लड़ रही थी, इसलिए तेजस्वी यादव ने लापरवाही की। तेजस्वी यादव कभी भी अतिपिछड़ा को मदद नहीं कर सकते।


मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि तेजस्वी जी रेखा गुप्ता को ठगने का काम किया। रेखा गुप्ता का पैसा खर्ज करके तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर से तालमेल कर लिया। पहले ही कह देते कि आप मैदान में मत आईए लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाया। कुत्ता बिलाई वाले बयान पर उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के किसी नेता ने इस तरह का बयान नहीं दिया था। बल्कि जन सुराज के नेता हमारे कार्यकर्ता को कुत्ता बिलाई कह रहे थे। हमारे पार्टी के नेता का बयान है तो दिखाइए। नीरज कुमार की हार पर कहा कि हमने एक कार्यकर्ता को टिकट दिया था और आगे भी टिकट देंगे। जनता के जनमत का हम सम्मान करते हैं हार जीत तो लगा ही रहता है।