ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनात

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीएम कुंदन कुमार ने बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने और लाउडस्पीकर पर रोक के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर की चेतावनी दी है।

बिहार न्यूज
30 जुलाई को लोकतंत्र का महापर्व
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे समाप्त होते ही जिला प्रशासन और पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के तहत सख्ती बढ़ा दी है। पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा ने संयुक्त रूप से चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि अब किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार या मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


मतदान से 48 घंटे पहले लागू हुई पाबंदियां

जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रोक लागू हो गई है। इस अवधि में किसी भी प्रकार की सभा, रैली या सार्वजनिक चुनावी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। साथ ही लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा।


उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता या प्रचारक बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं या इस निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित नहीं हैं, उन्हें तत्काल निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। इसके अलावा प्रत्याशी और उनके चुनाव अभिकर्ता (इलेक्शन एजेंट) के वाहनों के संचालन के लिए भी प्रशासन से विशेष अनुमति लेना अनिवार्य होगा।


नियम तोड़ने वालों पर होगी एफआईआर

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद यदि कोई व्यक्ति प्रचार करते हुए या मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि रात्रि के समय मतदाताओं को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर विशेष नजर रखी जाएगी। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में लगातार वाहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और अन्य सुरक्षा जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।


एसएसपी ने दोहराया कि चुनाव प्रचार में शामिल वे सभी लोग, जो बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी नहीं हैं, उन्हें निर्वाचन क्षेत्र खाली करना होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 14 केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनियों, जिला पुलिस बल तथा होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है।


एएन कॉलेज में बनेगा वज्रगृह, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

पटना ट्रैफिक एसपी सागर कुमार झा ने बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को एएन कॉलेज परिसर में बनाए गए वज्रगृह (स्ट्रॉन्ग रूम) में सुरक्षित रखा जाएगा।


उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एएन कॉलेज के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज जाने वाला मार्ग आम लोगों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।


प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करने और चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स