ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

थम गया बांकीपुर उपचुनाव का प्रचार, अब 30 जुलाई को वोटिंग के बाद 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम गया। अब 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सुरक्षा और मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बिहार न्यूज
चुनाव प्रचार का अंतिम दिन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bankipur By Election: मंगलवार 28 जुलाई बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थम गया है। अब 30 जुलाई को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 3 अगस्त को नतीजे सामने आएंगे। 


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी, जनसुराज, आरजेडी सहित तमाम उम्मीदवार बांकीपुर की जनता का आशीर्वाद लेने के लिए सड़क पर उतरे। उम्मीदवारों ने पूरे बांकीपुर क्षेत्र में घूम-घूम अंतिम दिन मतदाताओं से वोट देने की अपील की। आज सुबह से शाम तक चुनावी माहौल बना हुआ था। एक के बाद एक प्रत्याशियों का काफिला सड़कों पर दिखा। लेकिन शाम के 5 बजते ही चुनाव प्रचार थम गया। 


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा, आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता, जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर सहित अन्य उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। अब सबकी नजर 30 जुलाई होने वाले चुनाव पर टिकी हुई है। इस दिन बांकीपुर की जनता अपने विधायक को चुनेगी। प्रचार खत्म होने के बाद अब उम्मीदवारों की किस्मत मतदाताओं के हाथ में है।


 बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसकी सभी तैयारियां चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बलों को भी पटना बुला लिया गया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। 


अब 30 जुलाई के मतदान पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस दिन बांकीपुर की जनता अपने विधायक को चुनेगी। अब देखने वाली बात यह होगी की बांकीपुर की जनता का आशीर्वाद किसे मिलता है। 3 अगस्त को मतों की गिनती होगी उसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बांकीपुर का विधायक कौन होगा

टैग्स