ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bhupesh Baghel : 'ये नितिन क्या कर लेगा, पहले भी एक नितिन आया था ..', 'नितिन' की नियुक्ति पर कांग्रेस नेता व पूर्व CM बघेल की बदजुबानी....

भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए बिहार भाजपा के नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इस फैसले के बाद जहां भाजपा में उत्साह का माहौल है, वहीं कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में कांग

Bhupesh Baghel :  'ये नितिन क्या कर लेगा, पहले भी एक नितिन आया था ..',  'नितिन' की नियुक्ति पर कांग्रेस नेता व पूर्व CM बघेल की बदजुबानी....
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bhupesh Baghel : भाजपा ने हाल ही में अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि यह पहली बार है जब बिहार से किसी नेता को भाजपा के शीर्ष संगठनात्मक पदों में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नवीन की नियुक्ति के बाद भाजपा खेमे में जहां उत्साह और जश्न का माहौल है, वहीं विपक्ष खासकर कांग्रेस की ओर से इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।


भाजपा नेतृत्व का मानना है कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी देकर पार्टी ने बिहार को एक मजबूत संदेश दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिहार 2025-26 के चुनावी लिहाज से बेहद अहम राज्य है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया गया है। नितिन नवीन को एक संगठनकर्ता नेता माना जाता है, जिन्होंने बिहार में पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


हालांकि, भाजपा की इस खुशी के बीच कांग्रेस की ओर से तीखी और विवादित प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नितिन नवीन की नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, उसने सियासी माहौल को गरमा दिया है। भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान नितिन नवीन के नाम को लेकर तंज कसते हुए कहा, “ये नितिन क्या कर लेगा … एक नितिन और बना था। नितिन गडकरी हैं न? तो ये हमारे लिए शुभ संकेत हैं। जब नितिन गडकरी बने थे, तब कांग्रेस की सरकार में आई थी और कांग्रेस के नेता केंद्रीय मंत्री बने थे। अब ये दूसरा नितिन आया है, अब फिर से संकेत है कि हमारी सरकार बनने वाली है।”


भूपेश बघेल के इस बयान को भाजपा ने “बदजुबानी और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ” करार दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता अपनी हताशा और निराशा के कारण इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी कमजोर स्थिति साफ नजर आ रही है, इसी वजह से वह व्यक्तिगत टिप्पणियों और तंज के सहारे राजनीति कर रही है।


भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि नितिन नवीन की नियुक्ति योग्यता और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर की गई है, न कि किसी नाम या संयोग के आधार पर। उन्होंने भूपेश बघेल के बयान को “हल्का और गैर-जिम्मेदाराना” बताते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस की सोच और स्तर दोनों उजागर होते हैं। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है, न कि दूसरों पर तंज कसने की।